मंगलवार, जून 24, 2025
होमSocietyबेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, रो पड़े लोग

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, रो पड़े लोग

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

​मीनापुर प्रखण्ड के चकइमाद गांव की घटना

बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज

कुदाल लेकर पहुच गई श्मसान, पिता के  शव को दिया  कंधा

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत चकईमाद गांव मे बुधवार को मार्मिक दृश्य देखकर हर किसी के आंख से आंसू बह रहे थे। हर बेटी की इच्छा रहती है की जब उसका डोली उठे तो भाई और बाप सामने हो। वह लिपट लिपट कर रो सके। रक्षाबंधन मे भाई को राखी बांध सकू। भैयादूज मे बजरी खिला सकूं।  किंतु यहां विधाता ने क्या कर दिया। नसीब मे भाई भी नही दिया। पिता का साया समय से पहले छिन लिया। इस से बड़ा मर्मस्पर्शी दृश्य क्या हो सकता है कि जब मां के सामने बेटा की अर्थी सजे। किंतु यहां जमाने से चले आ रहे पुराने संकिर्ण रूढीवादी विचार को तोड़ कर पुरूष की जगह बेटी ने पिता के चिता को मुखाग्नि दी। चकईमाद गांव के शिवजी राम(45 वर्ष) लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वह बुधवार की सुबह चल बसे। हालांकि उनकी मां मुस्मात मछिया देवी अब भी स्वस्थ्य है। शिवजी राम को कोई पुत्र नही है।पुत्र के लिए शिवजी ने कहां कहां नही मत्था टेका। उसको दो पुत्री है। मरने के बाद लोग पुराने विचारधारा को लाने लगे। किंतु उनकी बड़ी बेटी इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा पिंकी कुमारी टस से मस नही हुई.उसने कहा कि मेरे पिता ने मुझे पुत्र की तरह पाला है। पुत्र की तरह पढाया है। दुलार प्यार मे कोई कमी नही की। इतना प्यार तो पुत्र को नसीब नही होता है। इसलिए मुखाग्नि के अधिकार को कोई उससे छिन नही सकता। हम भी बेटा है बेटी नही।पिंकी ने कुदाल थाम कर पिता के लिए शायरा बनाया। पिता के अर्थी को कंधा देकर श्मसान तक ले गयी। उसके बाद हिंदू रिति रिवाज से चिता को मुखाग्नि दी। वह कह रही थी उसे इस बात का गम है कि पिता का साया उसके सिर से उठ गया। उसके पिता अब दुनिया मे नही रहे इसकी कसक पुरी जिंदगी रहेगी। किंतु इस बात की खुशी ही नही गर्व भी है कि उसने अपने पिता के चिता को मुखाग्नि दी। समाज के रूढीवादी परम्परा को तोड़ा। ऐसा सौभाग्य को कोई कोई बेटी को मिलता है। दूसरी बेटी रिंकी कुमारी के आंखो से आंसू बह रहे थे। मौके पर पंसस विनोद प्रसाद,एचएम शंकर राम,संकुल समन्वयक विनोद कुमार,श्यामबाबू कुमार व मुन्ना कुमार आदि ने शवयात्रा मे उपस्थित होकर ढाढस बंधाया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ककोलत झरना: भारी बारिश के कारण झरने का विकराल रूप, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

KKN गुरुग्राम डेस्क | ककोलत झरना, जो बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से...

क्या बिहार के अफसर किसी की नहीं सुनतें हैं

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार और...

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस की सुरक्षा में चलेंगे श्रद्धालु, ड्रोन से भी होगी निगरानी

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे सावन महीना नजदीक आ रहा है, कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर...

केला खाने के नुकसान: जानिए कैसे यह फल कुछ लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक

KKN गुरुग्राम डेस्क | केला एक ऐसा फल है जो आमतौर पर सेहत के...

More like this

ककोलत झरना: भारी बारिश के कारण झरने का विकराल रूप, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

KKN गुरुग्राम डेस्क | ककोलत झरना, जो बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से...

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस की सुरक्षा में चलेंगे श्रद्धालु, ड्रोन से भी होगी निगरानी

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे सावन महीना नजदीक आ रहा है, कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर...

केला खाने के नुकसान: जानिए कैसे यह फल कुछ लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक

KKN गुरुग्राम डेस्क | केला एक ऐसा फल है जो आमतौर पर सेहत के...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’: जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान का आश्वासन

KKN गुरुग्राम डेस्क उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जून 2025 को अपने सरकारी आवास...

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: पुरी में शुरू होगी ऐतिहासिक यात्रा

KKN गुरुग्राम डेस्क | भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 का आयोजन 27 जून को होने जा रहा...

नासा ने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख घोषित की

KKN गुरुग्राम डेस्क | नासा ने अपने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया...

आज का राशिफल 24 जून 2025: ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार जानें अपना भाग्य

KKN गुरुग्राम डेस्क | राशिफल में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का बड़ा महत्व...

बिहार में भारी बारिश जारी, उत्तरी जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून के मौसम के दौरान भारी बारिश का...

बिहार में गर्मी छुट्टियों के बाद स्कूल फिर हर्षोल्लास के साथ खुले; 23 जून से ‘स्वागत सप्ताह’ का शुभारंभ

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक (कक्षा 1–8) स्कूलों...

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

आज का राशिफल: 23 जून 2025

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, आर्थिक...

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है और इसका असर...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के लिए 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, 6 सदस्यीय समिति गठित

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के...
Install App Google News WhatsApp